नेपाल राजमहल नरसंहार की जांच फिर
काठमांडू,
27 फरवरी: नेपाल में आठ साल पहले शाही महल में हुए नरसंहार की नए सिरे से जांच करायी जाएगी। यह वादा नेपाल की माओवादी सरकार ने जनता से किया है। id="toptextpromo">आठ
साल पहले हुए जिस हत्याकांड में राजा बीरेंद्र और उनके पूरे परिवार का सफाया कर दिया गया था, उसकी जांच अब नये सिरे से होगी। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने इस हत्याकांड का रहस्य सुलझाने का वादा करते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार वास्तविक अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि शाही परिवार के हत्याकांड की जांच के लिए गठित एक आयोग ने इसके लिए युवराज दीपेंद्र को दोषी ठहराया था। हालांकि नेपाल की जनता का मानना है कि हत्याकांड का रहस्य अभी भी अनसुलझा है।

Click it and Unblock the Notifications