'समुद्र के रास्ते नहीं गया था कसाब'

पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नोमान बशीर ने मीडिया से कहा कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि कसाब समुद्र के रास्ते गया था।
उन्होंने स्वीकार किया कि सरक्रीक पर जारी विवाद के कारण गुजरात तट से लगी अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में निगरानी का काम कठिन है।
गौरतलब है कि भारत द्वारा पाक को दिये गये सबूतों में यह कहा था कि कसाब समेत नौ अन्य पाकिस्तानी कराची से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे।
भारतीय समुद्र क्षेत्र में पहुंचने के बाद उन्होंने एक ट्रालर को अगवा कर लिया था और उसके बाद एक रबर की नाव के जरिए मुंबई पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications