मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में आईएम का हाथ

यह बात इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य सादिक शेख ने महाराष्ट्र आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) के समक्ष कबूल कर ली है।
एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि लोकल ट्रेन में हुए बम धमाकों में सादिक ही प्रमुख साजिशकर्ता रहा है। इसके अलावा इंडियन मुजाहिद्दीन में नये सदस्यों को शामिल करने की जिम्मेदारी भी सादिक पर ही थी। यही नहीं सादिक शेख ने ही नई दिल्ली में आईएम के प्रमुख सदस्य अतीक शेख को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दिलवाने में मदद की थी।
एटीएस अधिकारी के मुताबिक सादिक ने यह सभी बातें कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ट्रेन धमाकों को अंजाम दिया। इसके लिए उसने लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट के पांच डेली पास बनवाये थे।
धमाकों के समय आईएम सदस्यों के पास लोकल ट्रेन टाइमटेबुल भी था, जिससे वो अपने हिसाब से साजिश रच सके। सादिक ने बताया कि उन लोगों ने टाइमटेबुल के अलावा बैग और प्रेशर कुकर खरीदे।
सादिक ने बताया कि 11 जुलाई 2006 को वो अपने चारों साथियों के साथ मिला और प्रेशर कुकर में बम रखे। पूरी योजना के साथ ठीक 6:30 बजे बम धमाकों को अंजाम दिया।
अधिकारी ने बताया कि सादिक ने दिल्ली ब्लास्ट में रची गई साशिज की बात भी कबूली है। उसकी रिकॉर्डिंग फिलहाल गुप्त रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications