पाकिस्तान का दौरा करेगी एफबीआई
इस्लामाबाद,
27 फरवरी: मुंबई हमलों के संबंध में अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की टीम अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी। id="toptextpromo">इस
संबंध में पाकिस्तान ने आशा जताते हुए कहा है कि एफबीआई के निदेशक इस दौरे पर मुंबई हमले के संबंध में अपनी जानकारी को उसके साथ साझा करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पाकिस्तान
के विदेश विभाग के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने बताया कि एफबीआई निदेशक राबर्ट मुलेन के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल चार मार्च को पाकिस्तान का दौरा करेगा। एफबीआई ने मुंबई हमलों की जांच में भारत की सहायता की है। अब पाकिस्तान को उम्मीद है कि वे अपने पास उपलब्ध खुफिया जानकारियां देकर पाक की जांच एजेंसियों की भी मदद करेंगे।

Click it and Unblock the Notifications