'बांग्लादेश संघर्ष में बीडीआर प्रमुख मारे गये'

सैनिकों के विद्रोह शुरू होने के दस मिनट के अंदर ही शकील अहमद मार दिये गये। सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सैयद कमरुज्जमा ने गुरुवार शाम अहमद के मारे जाने की पुष्टि भी कर दी।
कमरुज्जमा के मुताबिक अहमद दरबार हॉल की सीढ़ियां उतर रहे थे, तभी एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। इसके बाद विद्रोहियों ने बीडीआर के अन्य अधिकारियों व जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जब गोलीबारी शुरू हुई तो दरबार हाल में 160 से अधिक अधिकारी मौजूद थे। विद्रोह के दौरान 50 से अधिक लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर सेना के जवान और अधिकारी हैं।
बीडीआर के सुरक्षाकर्मियों ने दो दिनों के विद्रोह के बाद गुरुवार सुबह संघर्ष समाप्त कर दिया और शाम तक आत्मसमर्पण कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications