180 नये टीवी चैनल आने को तैयार
नई
दिल्ली, 27 फरवरी: भारतीय मीडिया में आयी तेजी अभी जारी रहेगी, क्योंकि 180 नये टीवी चैनल आने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें इंतजार है, तो बस सरकार की रजामंदी का। आने वाले नये टीवी चैनलों में 97 न्यूज चैनल हैं। id="toptextpromo">सूचना
और प्रसारण राज्यमंत्री आनंद शर्मा के मुताबिक समाचार और समसामयिक मामलों के 97 निजी सेटेलाइट चैनलों और 85 गैर समाचार चैनलों के आवेदन सरकार के पास लंबित हैं। इन सभी की जांच विभिन्न चरणों पर चल रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शर्मा
के मुताबिक अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशा-निर्देशों के तहत इन आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। इस समय समाचार और सामयिक कार्यक्रमों वाले चैनलों की संख्या 215 और गैर समाचार चैनलों की संख्या 233 है।

Click it and Unblock the Notifications