भारत मुंबई हमले पर हर संभव स्पष्टीकरण देगा : मुखर्जी

एक समारोह के दौरान मुखर्जी ने कहा कि जब उनको पाकिस्तान से स्पटीकरण मांगने वाला दस्तावेज मिलेगा, भारत सरकार हरसंभव स्पष्टीकरण देगी।

उन्होंने संकेत किया कि गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने बुधवार को दिए बयान में भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि जब भारत पाकिस्तान के साथ सूचनाओं का साझा करने की हालत में होगा, तो करेगा।

मुंबई की एक अदालत में बुधवार को दायर आरोप पत्र में पाकिस्तानी सेना में कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल करने के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि उनको आशा है कि अपराधी न्याय के कटघरे में लाए जाएंगे और पाकिस्तान अपनी द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाएगा।

द्विपक्षीय जिम्मेदारियों में उन्होंने वर्ष 2004 में तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से पाकिस्तानी धरती का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देने के वादे का उल्लेख किया।

मुखर्जी ने कहा कि ऐसी प्रतिबद्धता राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सितम्बर 2008 में जताई थी।

बांग्लादेश के मौजूदा संकट पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मुखर्जी ने कहा कि वहां पर एक विधिवत निर्वाचित सरकार है जो स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संकट सुलझा लिया जाएगा।

मुखर्जी ने कहा कि विश्व के किसी भी हिस्से में संप्रभु और मित्र राष्ट्रों के आंतरिक मामलों पर वह टिप्पणी नहीं करते। जहां तक बांग्लादेश से लगी सीमाओं का सवाल है, वे सुरक्षित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+