नेपाल में ही रहना चाहते हैं ज्ञानेन्द्र
भोपाल 27 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में राजतंत्र के खात्मे के बाद भले ही लोकतंत्र कायम हो चुका है लेकिन पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र अपने वतन में रहने के ख्वाहिशमंद हैं। ज्ञानेन्द्र ने यह इच्छा भोपाल में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जाहिर की।
ज्ञानेन्द्र अपनी पत्नी कोमल के साथ गुरूवार रात भोपाल पहुंचे थे। जहां उनका शाही अंदाज में परंपरागत स्वागत किया गया। इस मौके पर कई राजघरानों से नाता रखने वाले सदस्यों के साथ राज्य के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी के साथ नियमित उड़ान से भोजपुर हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे नूर - उस - सवाह होटल के लिए रवाना हो गए। इसी होटल में विवाह समारोह आयोजित किया गया है जिसमें ज्ञानेन्द्र शामिल होंगे। होटल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ज्ञानेन्द्र से कुछ पत्रकारों ने नेपाल के संदर्भ में सवाल किए तो उन्होंने कुछ का ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे नेपाल में तब तक रहेंगे जब तक वहां की जनता चाहेगी। लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करने का फैसला वहां की जनता का है।
इंडो - एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications