ढाका विद्रोह की जांच शुरू
बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री एवं सेवानिवृत्त कर्नल मोहम्मद फारूक खान ने बताया कि जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इस बगावत के पीछे 'अन्य ताकतों' का हाथ तो नहीं था।
स्थानीय दैनिक 'द डेली स्टार' ने शुक्रवार को खबर दी कि फारूक खान ने यह नहीं बताया कि अन्य ताकतों से उनका क्या अभिप्राय है और जांच एजेंसी की बनावट कैसी है।
सरकार का रुख विपक्ष की नेता और दो बार देश की प्रधानमंत्री रही खालिदा जिया के बयान से मेल खाता है। उन्होंने भी मांग की है कि इस बात की पड़ताल की जाए कि कहीं इस विद्रोह के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। उन्होंने शांति और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए शेख हसीना सरकार को पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की है।
फारूक खान ने बीडीआर कर्मियों से संयम बरतने का अनुरोध करते हुए आश्वासन दिया है कि उनकी मांगी चरणबद्ध ढंग से पूरी की जाएंगी।
इस बगावत में बीडीआर निदेशक मेजर जनरल शकील अहमद के साथ-साथ सेना के कई अधिकारी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications