Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रायबरेली व अमेठी उप्र के विकसित जिले बनेंगे : राहुल गांधी (लीड-1)

स्टील अथारिटी आफ इंडिया (सेल) द्वारा अमेठी क्षेत्र के जगदीशपुर में स्थित मालविका स्टील फैक्टरी के अधिग्रहण के मौके पर एक जनसभा में राहुल ने कहा कि रायबरेली और अमेठी के सर्वागीण विकास के लिए वह हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी का कायाकल्प होगा।

केंद्रीय इस्पात मंत्री राम विलास पासवान और केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री जितन प्रसाद के साथ दोपहर करीब तीन बजे राहुल गांधी जगदीशपुर पहुंचे और सेल द्वारा मालविका स्टील फैक्टरी के अधिग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि मालविका स्टील फैक्टरी सन 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों से स्थापित की गई थी। सन 1998 में इसकी बीमार हालत को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) सरकार ने रायबरेली और अमेठी के चतुर्मुखी विकास के लिए यहां से होकर जाने वाले तीन मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील करने की स्वीकृति दे दी है। इन मार्गो की कुल लंबाई 524 किलोमीटर होगी।

राहुल ने कहा कि पिछले पांच सालों में अमेठी और रायबरेली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के लिए क्षेत्र में कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। स्थानीय लोगों का आभार प्रकट करते हुए राहुल ने कहा कि बिना जनता के सहयोग के कुछ भी संभव नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि मैं इस बात के लिए भी यहां के लोगों का आभारी हूं कि ये लोग मुझ्झे अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

पुराने दिनों को याद करते हुए राहुल ने कहा कि चार साल पहले एक बार अमेठी दौरे के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे मालविका स्टील फैक्टरी के निकट मिलकर इस फैक्टरी को फिर से शुरू करने की गुहार लगाई थी। तभी उन्होंने मन में दृढ़ निश्चय कर लिया था कि इस फैक्टरी को वह शुरू करवाकर ही दम लेंगे।

राहुल ने कहा अमेठी और रायबरेली का विकास देखकर उन्हें ऐसा लगता है जैसे कि पिता राजीव गांधी का सपना पूरा हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+