नेपाल के शाही संग्रहालय में भारतीय पर्यटकों की भीड़

काठमांडू, 27 फरवरी(आईएएनएस)। पूर्व नेपाली शाही महल को राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में आम लोगों के लिए खोले जाने के साथ ही भारतीय पर्यटकों की भारी भीड़ इसमें उमड़ने लगी है। लोग शाही जिंदगी की यादों से रू-ब-रू होने को बेसब्र हैं।

अग्रणी टूर आपरेटर कॉक्स एंड किंग्स के एक प्रतिनिधि नागेंद्र पवार कहते हैं, "यह महलनुमा संग्रहालय लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। जब हम यहां पहुंचे तो यह चर्चा जोर-शोर से सुनने को मिली कि शाही महल को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। यह सुनकर भारतीय पर्यटक बेसब्र हो गए।"

इस पर्यटन कंपनी के बैनर तले 120 भारतीय नेपाल आए हुए हैं। इसमें भारत की अंबुजा सीमेंट कंपनी के डीलर और अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस समूह में शामिल 58 वर्षीय डीलर देवराज कहते हैं, "यह रोमांचक अनुभव है। जिस महल के बारे में हम ढेर सारी कहानियां सुना करते थे, वहां आज हम खड़े हैं।"

अंबुजा सीमेंट के एक अधिकारी रत्नेश झा का कहना है कि यूं तो वह कई बार नेपाल आ चुके हैं, पर इस बार का अनुभव हमेशा के लिए यादगार बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि महल के अंदर का वह हिस्सा देखकर वह भावुक हो गए जहां आठ वर्ष पहले शाही परिवार का कत्लेआम हुआ था। स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि यह संग्रहालय पर्यटकों, खासकर भारतीयों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+