रेल मंत्री ने किया 36,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास
इस मौके पर रेल मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री के केन्द्र से सहयोग नहीं मिलने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार को हर संभव मदद दी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ही केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि को खर्च नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि 16,300 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 36,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों से कई गांव सड़क से जुड़ जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण पांच केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा करवाया जाएगा।
इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए राज्य सरकार केन्द्र सरकार को दोष दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार में 2150 करोड़ रुपए की लागत से 5050 किलोमीटर लंबाई के 1190 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications