'विदेशी पर्यटकों की संख्या में 17 फीसदी कमी आई'
इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल्स मैनेजमेंट के सालाना जलसे में हिस्सा लेने आए बनर्जी ने बताया कि मुंबई हमले और मंदी के चलते नवंबर 2008 में पर्यटकों की संख्या में ढाई फीसदी की कमी आई थी जो दिसंबर में 17.5 प्रतिशत तक पहुंच गई।
पर्यटकों को आकर्षित करने और दुनिया में भारत के पर्यटन के बारे में बताने के मकसद से पर्यटन विभाग ने विजिट इंडिया 2009 कार्यक्रम बनाया था। इसके तहत दुनिया के 25 देशों में रोड शो किए जाएंगे। इसके जरिए भारत घूमने के इच्छुक विदेशियों को यह बताने की कोशिश की जाएगी कि मंदी के इस दौर में भी भारत आसानी से घूमा जा सकता है।
अगले वर्ष दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के संदर्भ में बनर्जी ने बताया कि इस दौरान दिल्ली में 30 हजार कमरों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग विश्रामगृहों, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मकान आदि में तीन सितारा होटल की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इतना ही नहीं मेहमानों के लिए जरूरत पड़ने पर टेन्ट भी लगाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications