रायबरेली व अमेठी के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी : राहुल गांधी
स्टील अथारिटी आफ इंडिया (सेल) द्वारा अमेठी क्षेत्र के जगदीशपुर में स्थित मालविका स्टील फैक्टरी के अधिग्रहण के मौके पर एक जनसभा में राहुल ने कहा कि रायबरेली और अमेठी के सर्वागीण विकास के लिए वह हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी का कायाकल्प होगा।
केंद्रीय इस्पात मंत्री राम विलास पासवान और केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री जितन प्रसाद के साथ दोपाहर करीब तीन बजे राहुल गांधी जगदीशपुर पहुंचे और सेल द्वारा मालविका स्टील फैक्टरी के अधिग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि संयुक्त प्रगितसील गठबंधन सरकार (संप्रग) सरकार ने रायबरेली और अमेठी के चतुर्मुखी विकास के लिए यहां से होकर जाने वाले तीन मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील करने की स्वीकृति दे दी है।
उल्लेखनीय है कि मालविका स्टील फैक्टरी सन 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों से स्थापित की गई थी। सन 1998 में इसकी बीमार हालत के बाद इसे बंद कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications