जम्मू और कश्मीर विधानसभा ने ऑस्कर विजेताओं को बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चमनलाल गुप्ता ने रहमान और अन्य भारतीयों की सफलता पर हर्ष जताया। विधानसभाध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन ने सदन की ओर से विजेताओं के नाम सर्वसम्मति से बधाई संदेश जारी करने के प्रस्ताव पर प्रसन्नता जाहिर की।
उल्लेखनीय है कि रहमान ने मुंबई में फिल्माई गई इस फिल्म के लिए दो ऑस्कर जीते। इसके अलावा साउंड मिक्सिंग के लिए रसूल पोकुट्टी को भी ऑस्कर से नवाजा गया।
फिल्म के गीत 'जय हो' के गीतकार गुलजार को रहमान के साथ संयुक्त रूप से ऑस्कर दिया गया है। रहमान एक साथ दो ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
इस फिल्म में भारतीय कलाकारों ने हिस्सा लिया था। फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, अनिल कपूर, इरफान खान और महेश मांजरेकर के अलावा मुंबई की झुग्गी बस्तियों के बाल कलाकारों ने भूमिका निभाई है।
इस फिल्म ने 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म', 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' और 'सर्वश्रेष्ठ पटकथा' सहित कुल आठ ऑस्कर अपनी झोली में डाले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications