बिना विपक्ष के चली बिहार विधानसभा की कार्यवाही

विधानसभा परिसर में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों की एक बैठक हुई जिसमें यह तय हुआ कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चौधरी रहेंगे तब तक वे लोग सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शकील अहमद खां ने पत्रकारों को बताया कि अध्यक्ष सदन में संवैधानिक परंपरा का निर्वाह न कर भेदभाव पूर्ण नीति अपना रहे हैं। उधर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह बेवजह हंगामा खड़ा कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार को समूचे विपक्ष ने अध्यक्ष चौधरी के के प्रति अविश्वास जताते हुए उन्हें हटाने के लिए संकल्प पेश किया था।

यह विवाद बुधवार को तब प्रारंभ हुआ जब विपक्षी सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामाधार सिंह पर राजद के उपनेता शकील अहमद खां के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था, लेकिन गुरूवार को टेप सुनने पर अध्यक्ष ने रामाधार सिंह को क्लीनचिट दे दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+