बिहार में 40 लाख महिलाएं बनेंगी साक्षर
राज्य के मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि इस योजना के तहत 15 से 35 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं को छह महीने की अवधि में साक्षर बनाया जाएगा। यह योजना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च से प्रारंभ होगी और दो अक्टूबर तक चलेगी।
सिंह ने बताया कि वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 33़ 57 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय साक्षरता दर से काफी कम है। उन्होंने कहा कि 'अक्षर आंचल' योजना से राज्य के शिक्षकों को जोड़ा जाएगा, जिन्हें अपने-अपने विद्यालयों के आसपास के मुहल्लों में छह माह के अंदर 20-20 महिलाओं को साक्षर बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस योजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा में की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications