मलेशियाई जर्नल को 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल की इजाजत
कुआलालंपुर, 27 फरवरी(आईएएनएस)। मलेशिया सरकार ने 'द कैथोलिक हेराल्ड' पत्रिका को अपने मास्टहेड में 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है, पर शर्त यह है कि पत्रिका स्पष्ट तौर पर इसका जिक्र करेगी कि यह सिर्फ ईसाइयों की पत्रिका है।
हेराल्ड के संपादक फादर लारेंस एंड्रयू ने कहा कि गृहमंत्री सईद हामिद अलबर ने 16 फरवरी को आंतरिक सुरक्षा कानून के जिस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, उसमें इसका स्पष्ट जिक्र है। कानून को लेकर हाल ही में एक अधिसूचना जारी की गई।
उन्होंने कहा, "अगले अंक में हम 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल करेंगे और इसका स्पष्ट जिक्र किया जाएगा कि यह पत्रिका सिर्फ ईसाइयों के लिए है। हम इस कानून का पूरी तरह पालन करेंगे।"
गृह मंत्रालय के कुरान पब्लिकेशन कंट्रोल एंड टेक्स्ट डिविजन के सचिव चे डिन यूसोह ने अधिसूचित कानून में इस प्रावधान को शामिल किए जाने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications