सहारनपुर में फिर मिली आतंकवादी हमले की धमकी

जिले के पुलिस प्रमुख अमित चंद्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "गुरुवार रात एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार से हमें यह पत्र प्राप्त हुआ है, जिनको किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया था कि शहर के सिटी पैलेस के बाहर लगे बोर्ड पर एक पत्र रखा है।"

चंद्रा के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि सहारनपुर में भारी तबाही मचाने के उद्देश्य से नौ आतंकवादी शहर में प्रवेश कर चुके हैं। पत्र में यह भी कहा गया है, "एक प्रतिष्ठित कंपनी का शोरूम संचालक और एक पेट्रोल पंप संचालक इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। पत्र के अनुसार आतंकवादी सहारनपुर में आठ जगह हमले कर तबाही मचाना चाहते हैं। इनके निशाने पर दो सिनेमा हॉल, तीन बड़े स्कूल, रोडवेज बस अड्डा, कचहरी, अस्पताल, वायु सेना स्टेशन और चार होटल हैं।"

चंद्रा ने कहा कि जिस टेलीफोन से पत्र रखे होने की बाबत कॉल की गई थी उसका नंबर सहारनपुर का ही है। शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और स्थानीय अभिसूचना इकाई को सतर्क कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत बाइस फरवरी को शहर के एक कपड़ा व्यवसायी को पाकिस्तान से एक धमकी भरा फोन आया था जिसमें शहर के अलग-अलग स्थानों में आतंकवादी हमले की धमकी दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+