मुंबई हमले: 47 के खिलाफ चार्जशीट

मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम दक्षिणी मुंबई के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में मुंबई हमले के संबंध में पहला पहला आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में कसाब पर हत्या और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले की सुनवाई की अगली तारीख 19 मार्च तय की गई है।
इस भारी भरकम आरोप पत्र को 11,000 से अधिक पृष्ठों में तैयार किया गया और इसमें आतंकवादी हमले के संबंध में 35 अन्य लोगों के भी नाम हैं।
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम के मुताबिक कसाब और लश्कर-ए-तैयबा के दो अन्य कार्यकर्ताओं फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन मुहम्मद तथा अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
पुलिस ने बाकी के 35 आरोपियों के नामों का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया है। वहीं कसाब को कड़ी सुरक्षा के बीच आर्थर रोड जेल में रखा गया है। चार्जशीट में लगाये गये आरोप अगर सिद्ध हो गया तो कसाब सहित अन्य आरोपियों को मृत्युदंड की सजा मिल सकती है।
आरोप पत्र दाखिल किए जाने के वक्त फहीम व सबाहुद्दीन अपने वकीलों के साथ अदालत में मौजूद थे, लेकिन कसाब को सुरक्षा कारणों से नहीं लाया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक आर्थर रोड जेल परिसर में एक विशेष अदालत में जेड सुरक्षा के बीच विशेष न्यायाधीश एमएल तहलियानी मुकदमे की सुनवाई करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष अदालत में तीन से छह महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई समाप्त करने का प्रयास किये जाएंगे।
अधिकारियों के मुताबिक चार्जशीट की एक प्रति कसाब को भी दी गई है। कसाब को भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक कानून, आतंकवादी कानून, कस्टम कानून और अन्य कई कानूनों की विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा अदालत ने कसाब, फहीम व सबाहुद्दीन की न्यायिक हिरासत की अवधि भी 9 मार्च तक बढ़ा दी।


Click it and Unblock the Notifications