सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति मिलुतिनोविच बरी

सर्बिया के पाँच पूर्व शीर्ष अधिकारियों को 1990 के दशक में हुए संघर्ष में कुछ या सभी आरोपों का दोषी पाया गया. उन्हें 15 से 22 वर्ष तक की सज़ा सुनाई गई है.
कोसोवो लड़ाई में सर्बियाई सेनाओं के कथित अपराधों पर अदालत का यह पहला फ़ैसला था.
उस ज़माने में तत्कालीन राष्ट्रपति मिलुतिनोविच को लोग पिता जैसा सम्मान देते थे.
अदालत ने 66 वर्षीय सर्बियाई नेता की रिहाई का आदेश दिया. उन्होंने और उनके सह अभियुक्तों ने सभी आरोपों से इनकार किया था.
युगोस्लाविया के पूर्व सेनाध्यक्ष और रक्षा मंत्री ओजानिच को कुछ आरोपों का दोषी पाया गया और उन्हें पंद्रह साल तक की क़ैद की सज़ा सुनाई गई है.
पाँच अधिकारी दोषी
युगोस्लाविया के एक पूर्व उप प्रधानमंत्री, युगोस्लावियाई सेना के दो जनरलों और सर्बियाई पुलिस के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी को सभी मामलों में दोषी पाया गया.
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में अभियोक्ताओं ने इन सब पर 1999 में कोसोवो अल्बानियाइयों और अन्य ग़ैर सर्बों के ख़िलाफ़ आंतक और हिंसा का अभियान चलाए जाने का आरोप लगाया.
अदालत ने एक वक्तव्य में कहा, इन अपराधों में लाखों लोगों का जबरन विस्थापन और हज़ारों कोसोवो अल्बानियाइयों की हत्या के मामले शामिल हैं.
कोसोवो में जिस समय यह संघर्ष जारी था उस समय असली सत्ता मिलुतिनोविच के क़रीबी समझे जाने वाले युगोस्लाविया के तत्कालीन राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोशेविच के हाथों में थी.
इससे पहले कि मिलोशेविच के मुक़दमे का कोई फ़ैसला सुनाया जाता उनकी 2006 में हिरासत में ही मौत हो गई.


Click it and Unblock the Notifications