लखनऊ: प्रदर्शन में पुलिस पर पथराव
लखनऊ,
26 फरवरी: राजधानी लखनऊ में बुधवार को विशेष आरक्षण की मांग को लेकर प्रदशर्न कर रहे जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस से बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में तेरह पुलिसकर्मी घायल हो गए। id="toptextpromo">लखनऊ
के पुलिस प्रमुख एनके श्रीवास्तव ने बताया कि जनवादी पार्टी के करीब आठ सौ कार्यकर्ता बुधवार को अति पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रोड जाम कर रहे थे। इस दौरान वहां हालात काबू करने पहुंची पुलिस से उनकी झड़प हो गई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें तेरह पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने करीब दस सरकारी वाहनों को भी अपना निशाना बनाकर तोड़फोड़ की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>श्रीवास्तव
ने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Click it and Unblock the Notifications