'लश्कर ने तैयार किए थे मुंबई के नक्शे'

Mumbai terror attack (file photo)
मुंबई, 26 फरवरी: मुंबई में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों और निशाना बनाए जाने वाली जगहों के नक्शे तैयार करने और हमलावरों को महत्वपूर्ण जानकारियां देने का काम लश्कर-ए-तैयबा द्वारा प्रशिक्षित दो संदिग्ध आतंकवादियों ने किया था।

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) राकेश मारिया ने बुधवार रात संवाददाताओं को बताया, "फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन अहमद शब्बीर ने कबूल किया है कि उन दोनों ने मुंबई हमलों से पहले शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों की टोह ली थी।"

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों को रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया था। इनके पास से मुंबई के कुछ अहम जगहों के नक्शे और सीडी बरामद की गई थीं।

मारिया के अनुसार फहीम ने मुंबई में राज भवन, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आवास, राज्य सरकार के मुख्यालयों, विधानसभा की इमारत, अमेरिकी वाणिज्य दूत, गेटवे ऑफ इंडिया, क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी), बंबई स्टॉक एक्सचेंज और हाजी अली की दरगाह समेत कई अहम जगहों का मुआयना किया था।

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 175 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+