चांद-फिजा: मानवाधिकार आयोग का हस्तक्षेप

फिजा की एक याचिका पर मानवाधिकार आयोग ने पंजाब पुलिस से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने यह रिपोर्ट 31 मार्च से पहले पेश करने को कहा है।
न्यायाधीश आरएस मोंगिया और बलदेव सिंह की मानवाधिकार आयोग की दो सदस्यीय खंडपीठ ने इस संबंध में पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (मानवाधिकार) और मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम नोटिस जारी किया।
कुछ दिन पहले गैर सरकारी संगठन-ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल (जीएचआरसी) ने फिजा की ओर से आयोग में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें इस मामले को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications