एआर रहमान, रतन टाटा को डी.लिट

एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार के मुताबिक एएमयू अपने दीक्षांत समारोह के दौरान रहमान को डीलिट की उपाधि प्रदान कर उन्हें उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मानित करेगा।
रहमान के अलावा टाटा समूह से चेयरमैन रतन टाटा, उर्दू लेखक गोपीचंद नारंग और प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो एमएस स्वामीनाथन को भी डीलिट की उपाधि प्रदान की जाएगी।
आगामी 25 अप्रैल को एएमयू के दीक्षांत समारोह में इन चारों हस्तियों को प्रदान की जाने वाली डीलिट उपाधि पर एएमयू की कार्यपरिषद ने मंजूरी दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications