वैश्विक आउटसोर्सिग से अमेरिकी कंपनियों को फायदा : नैस्कॉम
नैस्कॉम के अध्यक्ष सोम मित्तल ने अमेरिका से फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अमेरिकी कंपनियां अमेरिका के बाहर के देशों में अपना 50 फीसदी से अधिक का कारोबार करती हैं। उनके कर्मचारी वैश्विक हैं। वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी बने होने के लिए उनको वैश्विक स्तर पर सेवाओं में भागीदार बनना होगा।"
ओबामा के संरक्षणवाद का स्वागत करते हुए मित्तल ने बुधवार देर रात कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का उनके देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक होगी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था लंबे समय बाद मंदी की चपेट में है।
मित्तल ने कहा, "सही अर्थो में ओबामा ने संरक्षणवाद से बचने की जरूरत का समर्थन किया है। हमे देखना होगा कि कैसे वह संरक्षणवाद को अपनाए बिना नौकरियों में हो रही कटौती को रोक पाते हैं।"
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए मित्तल ने कहा कि निर्माण, खुदरा और विनिर्माण क्षेत्रों में सेवा क्षेत्र की तुलना नौकरियां ज्यादा खत्म हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications