क्या परमाणु बम बना सकता है ईरान?
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले सप्ताह ही अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने ईरान पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसी रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान 1,010 किलोग्राम यूरेनियम का संवर्धन कर चुका है।
लंदन स्थित 'वेरीफिकेशन रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इंफारमेशन सेंटर' (वीईआरटीआईसी) के विश्लेषक एंड्रीज पर्सबो का कहना है, "इस समय मुझे ज्यादा चिंता नहीं है। अगर ईरान वास्तव में परमाणु बम बनाना चाहता है तो उसे दो महीने की तैयारी की जरूरत पड़ेगी।"
वाशिंगटन स्थित विश्लेषक एक्टन का कहना है कि अगर ईरान बड़े खतरों को मोल लेने के लिए तैयार है तो वह पिछले कुछ महीनों से इसकी तैयारी कर रहा होगा।
उधर, न्यू अमेरिका फाउंडेशन के जेफ्री लेविस इस बहस को उचित नहीं मानते। उनका कहना है कि मौजूदा समय में इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या ईरान अपने सैन्य उद्देश्यों के लिए एक गुप्त परमाणु संवर्धन संयंत्र स्थापित कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications