शिवराज ने मध्य प्रदेश के केन्द्रीय मंत्रियों से सहयोग मांगा

भोपाल 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश को केन्द्र सरकार से सकारात्मक सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जरूरतें पूरी करने और समस्याएं सुलझाने के लिए चार केन्द्रीय मंत्रियों को खत लिखकर उनका साथ मांगा है।

चौहान ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह, कमलनाथ, कान्तिलाल भूरिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे खतों में कहा कि मध्य प्रदेश के ताप बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति, अनावंटित कोटे की बिजली, सूखा सहायता राशि, इंदिरा आवास योजना में केन्द्र की ओर से निष्पक्ष और न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय औसत से अधिक राज्य के वन क्षेत्र के लिए क्षतिपूर्ति की राशि तथा आतंकवाद और नक्सली समस्या से निपटने के पर्याप्त संसाधन राज्य को नहीं मिल पा रहे हैं। इसके संदर्भ में वे प्रधानमंत्री तक को कई बार अवगत करा चुके हैं परंतु बात नहीं बनी।

पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य जिन चुनौतियों से जूझ रहा है, उनसे मुकाबला करने की जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग तथा व्यक्ति की है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से संबंधित हो। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि राज्य के जन प्रतिनिधि होने के नाते वे केन्द्र में राज्य का प्रतिनिधित्व करते है लिहाजा वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल राज्य हित में करें।

इंडो - एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+