वैश्विक आर्थिक मंदी से सबसे कम प्रभावित होगा भारत : प्रधानमंत्री

14 वीं लोकसभा के अंतिम दिन भेजे अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा,"आज हम वैश्विक मंदी के प्रत्यक्षदर्शी हैं। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत वैश्विक मंदी से सबसे कम प्रभावित होने वाले देश के रूप में उभरेगा।"

प्रधानमंत्री का संदेश विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में पढ़कर सुनाया।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, "दुनिया के दूसरे सबसे तेजी से विकास करने वाले देश के रूप में पिछले पांच वर्षो में राष्ट्र ने कुछ सबसे बेहतर समय देखा है।"

प्रधानमंत्री ने 14वीं लोकसभा के अंतिम दिन सदन में उपस्थित नहीं होने के लिए खेद जताया।

पिछले पांच वर्षो में पारित हुए कानूनों में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून, सूचना का अधिकार कानून और गैर संगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा कानून का उल्लेख किया।

भारतीय विदेश नीति के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का परमाणु अलगाव खत्म किया गया और अभूतपूर्व वैश्विक संभावनाओं का निर्माण हुआ।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की प्रशंसा करते हुए जोर दिया कि वे सदन का कामकाज चलाने के लिए एक आदर्श के रूप में सामने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने कुछ अवसरों पर असहमति के बावजूद हमेशा सकारात्मक रहने और राष्ट्रीय चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना करने के लिए विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी धन्यवाद दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+