उत्तरप्रदेश में एक मां ने चार बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या की

जिले के पुलिस प्रमुख एम.के.बशाल ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि घटना देवाखासकी मिलक गांव की है, जहां चालीस वर्षीय प्रभा देवी ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों(दो बेटियों समेत) के साथ गुरुवार सुबह आग लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कलह का मामला प्रतीत हो रहा है।

बशाल ने बताया कि प्रभा देवी का पति ओमपाल यादव पेशे से टैक्सी चालक है और दोनों का अक्सर झागड़ा होता रहता था। ऐसे में हो सकता है प्रभा ने तनाव में आकर यह कदम उठा लिया हो।

कुड़फतेहगढ़ थाना-प्रभारी रामशरण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो प्रभा समेत सभी बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी। चारों बच्चों के उम्र छह साल से चौदह साल के बीच थी।

सिंह ने बताया कि प्रभा के पति ओमपाल से पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+