बिहार विधानसभा में दिनभर चला हंगामा
सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के सदस्यों ने सदन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामाधार सिंह द्वारा राजद के उपनेता शकील अहमद खां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला अब समाप्त हो जाना चाहिए क्योंकि टेप सुनने के बाद कहीं भी अमर्यादित टिप्पणी नहीं सुनाई दी। इसके बावजूद विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। हंगामे के दौरान दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दो बजे सदन की कार्यवाही पुन: प्रारंभ हुई तो विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। संसदीय कार्य मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने इसे संवैधानिक नियम के विरूद्घ बताते हुए कहा कि इसके लिए 14 दिन पूर्व नोटिस दिया जाना चाहिए। इससे उत्तेजित विपक्षी सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications