आडवाणी ने अच्छे संघर्ष और अच्छे परिणाम की आशा जताई

आडवाणी ने 14वीं लोकसभा के अंतिम दिन कहा, "आज इस लोकसभा के अंतिम सत्र का अंतिम दिन है। जनता अब नई लोकसभा का चुनाव करेगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले दो-तीन दिनों में की जा सकती हैं।"

उन्होंने कहा, "हम सभी उसके लिए संघर्ष करेंगे..मैं आशा करता हूं संघर्ष अच्छा होगा और परिणाम भी अच्छा होगा।"

लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की तारीफ में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के बोलने के बाद आडवाणी ने अपने संबोधन में हालांकि चटर्जी के बारे में कुछ नहीं कहा।

मुखर्जी द्वारा अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के संदर्भ में आडवाणी ने कहा कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की उपलब्धियों या कमियों की चर्चा करना नहीं चाहते।

आडवाणी ने कहा, "आज पिछले पांच साल के कामकाज का मूल्यांकन करने का समय नहीं है। मैं इस पर चर्चा नहीं करूंगा, क्योंकि इससे विवाद होगा।"

उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार और विपक्ष के सभी सदस्यों के योगदान की तारीफ की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+