कक्षा पांच की एक छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
जिले के कंधरपुर थाना-प्रभारी कमलेश कुमार ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि मुजफ्फरपुर प्राइमरी स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राम यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा बुधवार शाम प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत में पीड़िता ने कहा कि मंगलवार को प्रधानाध्यापक राम यादव ने पहले उससे एक खाली क्लास रूम को साफ करने को कहा। थोड़ी देर बाद प्रधानाध्यापक भी क्लास रूम में दाखिल हुआ और जबरन अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। घबराई छात्रा ने किसी तरह शोर मचाकर अपनी आबरू बचाई।
कुमार ने कहा कि पीड़िता के पिता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी पारसनाथ ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications