शेयर बाजारों में हल्की तेजी, सेंसेक्स 52 अंकों का उछाल (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 52.30 अंकों (0.59 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,954.86 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 8,998.31 के ऊपरी और 8,788.32 के निचले स्तर को भी छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में तीन अंकों की मामूली वृद्धि के साथ 8,905.56 पर खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 27.05 अंकों (0.84 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 2,785.65 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान निफ्टी 2,797.80 के सबसे ऊपरी और 2,731.90 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 2,762.20 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 2.48 अंकों (0.09 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 2,759.46 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। स्मालकैप 21.92 अंकों (0.70 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 3,112.77 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन, तेल और गैस, तकनीकी तथा आईटी क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), रियल्टी और हेल्थ केयर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
वाहन क्षेत्र के शेयरों में 2.74 प्रतिशत, तेल और गैस में 1.28 प्रतिशत, तकनीकी क्षेत्र में 1.21 प्रतिशत तथा आईटी क्षेत्र के शेयरों में 1.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में 2.15 प्रतिशत, सीडी क्षेत्र के शेयरों में 1.33 प्रतिशत, रियल्टी क्षेत्र में 0.07 प्रतिशत और हेल्थ केयर के शेयरों में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1341 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1014 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications