हसीना ने बागियों को चेतावनी दी

ढाका, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार दोपहर राष्ट्र के नाम संदेश में बांग्लादेश राइफल्स(बीडीआर) के बागियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हथियार डाल दें, नहीं तो उन्हें 'कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा'।

हसीना ने दोपहर 2.30 बजे अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने बागियों को आम माफी दे दी थी और भरोसा दिलाया था कि यदि वे अपना आत्मघाती मिशन छोड़ देंगे तो उनका कोई हित नहीं होगा।

समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें मजबूर किया गया, तो वे राष्ट्र के कल्याण के लिए कड़ा कदम उठाएंगी। समाचार पत्र ने हसीना के हवाले से कहा है, "मुझे कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाध्य मत कीजिए।"

प्रधानमंत्री ने बिना किसी कारण के लोगों के मारे जाने पर खेद जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस क्षति की भरपाई नहीं हो सकती लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं चाहती कि सेना की ओर से बदले की कोई कार्रवाई हो।

बीडीआर के सुरक्षाकर्मियों द्वारा बुधवार सुबह की गई बगावत की वजह से कम से कम 50 लोग मारे जा चुके हैं। हसीना सरकार उन्हें आम माफी देने की पेशकश कर चुकी है लेकिन खबरों में कहा गया है कि बगावत की आग देश के विभिन्न हिस्सों में बीडीआर के शिविरों तक फैल चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+