बांग्लादेश के अन्य हिस्सों में भी बगावत फैली, सरकार ने की वार्ताएं(लीड-3)

बगावत के मद्देनजर राजधानी ढाका के कुछ इलाकों को छोड़कर देश भर का मोबाइल नेटवर्क जाम कर दिया गया है।

बागी सुरक्षाकर्मियों ने कहा था कि वे गुरुवार को दोपहर बाद समर्पण करने को राजी हैं बशर्ते कि सेना को बीडीआर की सभी चौकियों से हटा लिया जाए। हालांकि बुधवार को बीडीआर मुख्यालय में विद्रोह की शुरुआत करने वाले सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार दोपहर को फिर गोलीबारी शुरू कर दी।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार दोपहर बागियों के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आम माफी की पेशकश थी। हालांकि ढाका में विद्रोहियों ने हथियार डालने शुरू कर दिए हैं लेकिन चटगांव और सिल्हट जैसे अन्य शहरों में भी संघर्ष भड़कने की खबर है।

इस बीच हसीना ने गुरुवार को सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों से मुलाकात और अपने मंत्रिमंडलीय और राजनीतिक सहयोगियों के साथ आपात बैठक की।

इस बीच कृषि मंत्री मटिया चौधरी और उनकी टीम ने सुबह नौ बजे विद्रोहियों से बातचीत की। बागियों द्वारा समर्पण का काम दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ लेकिन बीडीआर मुख्यालय में तनाव बना हुआ है।

इस बीच विधि मंत्री ने कहा है कि बगावत में मारे गए लोगों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+