मुद्रास्फीति की दर घटी, 3.36 फीसदी हुई (लीड-1)
उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले वर्ष की समान अवधि में 5.66 फीसदी थी।
इस दौरान सभी कमोडिटी के अस्थाई थोक मूल्य सूचकांक में 0.1 फीसदी की कमी आई और यह 228 से घटकर 227.8 हो गया।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी की तेजी आई और यह 248 से बढ़कर 248.1 हो गया, जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी की कमी आई और यह 199.7 से घटकर 199.5 हो गया गया।
ईंधन, उर्जा, स्नेहक के सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 323.5 पर बना रहा।
मुद्रास्फीति में आई गिरावट पर टिप्पणी करते हुए क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के प्रमुख अर्थशास्त्री डी. के. जोशी ने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में कमी के कारण मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आई।
इस बारे में नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकनोमिक्स रिसर्च के दलीप कुमार ने कहा कि फलों व सब्जियों की कीमतों में आई कमी के कारण मुद्रास्फीति की दर में और कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications