इस साल नए शांति समझौते पर दस्तखत करेंगे चीन और नेपाल
काठमांडू, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत का अहम पड़ोसी मुल्क नेपाल अब चीन के साथ एक नए शांति एवं मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहा है।
चीन ने अपने सहयाक विदेश मंत्री हू झेंगयू की अगुवाई में 14 सदस्यों का एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल नेपाल भेजा है। हू ने गुरुवार को नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमाल दहाल प्रचंड से मुलाकात की।
प्रचंड के मीडिया सलाहकार ओम शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "चीन का कहना है कि वह नेपाल के खिलाफ हथियार नहीं उठाएगा और नेपाल की संप्रुभता व क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान करेगा।"
उन्होंने कहा कि नेपाली प्रधानमंत्री अप्रैल के दूसरे सप्ताह या फिर मई के प्रांरभ में चीन का दौरा करेंगे। उसी दौरान इस समझौते के ब्यौरे पर चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रचंड की यह दूसरी चीन यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अगस्त में बीजिंग का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications