आस्ट्रेलिया में जंगल में आग की घटनाओं में वृद्धि के कारण चौकसी
सिडनी, 26 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के कारण शुक्रवार को जंगलों में आग लगने की आशंका के मद्देनजर अग्निशमन कर्मी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिणी राज्य के 10 स्थान भीषण आग से धधक रहे हैं। फरवरी में जंगल की आग की वजह से देश में 210 लोग मारे गए थे और 2029 मकान नष्ट हो गए थे, 7500 लोग बेघर हो गए थे। आग की चपेट में सैंकड़ों से हजारों हैक्टेयर वन और कृषि भूमि के आने से मवेशी और जंगली जानवर मारे गए थे।
आपात सेवा आयुक्त ब्रूस एस्पलिन ने राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएपी को बताया कि पहले से धधक रही आग, हवाएं, बिजली और विक्टोरिया राज्य के आसपास ईंधन की स्थिति चिंता का कारण है। शुक्रवार को निश्चिंत नहीं रहा जा सकता।
खतरे वाले इलाकों के नागरिकों को या तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाने या फिर अपने घरों में ही रुककर अपनी संपत्ति की हिफाजत करने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications