इराक से वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक ओबामा इस योजना के तहत दिसंबर 2011 तक 30,000 से 50,000 अमेरिकी सैनिक ही इराक में रह जाएंगे जबकि इस समय वहां 142,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
ओबामा इस मसले में रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स से बातचीत कर रहे हैं। इस सप्ताह इस योजना का औपचारिक ऐलान हो सकता है।
गौरतलब है कि इराक में इस समय 142000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। मार्च 2003 से अब तक इराक में कम से कम 4,250 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं। अमेरिका इस मद में लगभग 650 अरब डॉलर खर्च कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications