जल्द खत्म करेंगे आर्थिक मंदी: ओबामा

ओबामा ने विश्वास दिलाया है कि मंदी से उबरने के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था और ज्यादा मजबूती के साथ उभर कर सामने आयेगी। ओबामा ने खुलकर कहा कि कि मंदी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है, पर हमें पूरा विश्वास है कि हम जल्द ही इसे रिकवर करेंगे और दुनिया के नक्शे पर पहले से मजबूत आर्थिक ताकत बनकर उभरेंगे। ओबामा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम दुनिया का फिर नेतृत्व को तैयार रहें।
ओबामा ने कहा कि अधिक से अधिक नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। हमें इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और हेल्थ के क्षेत्र में जितना ज्यादा निवेश हो उतना ही अच्छा है।
ओबामा ने फिजूलखर्ची रोकने पर जोर देते हुए ओबामा ने कहा कि किसी भी अमेरिकी अधिकारी इस समय प्राइवेट जेट में चलने की जरूरत नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका में 2500 डॉलर से कम कमाने वालों को कोई टैस्क देने की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications