Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

समुद्र में जा गिरा नासा का उपग्रह

Rocket
कैलीफोर्निया, 25 फरवरी: दुनिया के बढ़ते तापमान का पता लगाने के लिए अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र 'नासा' द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जा रहा उपग्रह प्रक्षेपण के दौरान आयीं गड़बडि़यों के कारण समुद्र में जा गिरा। यह घटना मंगलवार तड़के हुई।

अमेरिकी समयानुसार, मंगलवार की सुबह कैलीफोर्निया के वान्डेनबर्ग वायुसैनिक हवाई अड्डे से नासा का एक उपग्रह छोड़ा गया। रफ्तार भरने के कुछ ही समय बाद रॉकेट से अलग होने के पहले ही यह उपग्रह पृथ्वी पर वापस आता दिखा और देखते ही देखते अंटार्कटिका के पास समुद्र में जा गिरा।

समुद्र में गिरते ही रॉकेट समेत यह उपग्रह पूरी तरह नष्‍ट हो गया। राकेट का नाम टोरस एक्स एल था। यह अपने साथ एक कार्बन वेधशाला ले जा रहा था जिसका मकसद अंतरिक्ष से दुनिया के बढ़ते तापमान का पता लगाना था।

नासा ने अपने इस मिशन के फ़ेल होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रीन हाऊस गैसों के अध्ययन के लिए छोड़ा गया यह पहला उपग्रह था। इससे पहले जापान ऐसे ही अध्‍ययन के लिए एक विशेष उपग्रह अंतरिक्ष में भेज चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+