यूपी में नरभक्षी बाघ मारा गया

फैजाबाद व आसपास के इलाकों में पिछले दो महीनों से आतंक का पर्याय बना बाघ चार लोगों की जान ले चुका था। मंगलवार की नरभक्षी को आखिरकार मार गिराया गया।
मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) ओपी सिंह के मुताबिक फैजाबाद के बकचुला जंगल में मंगलवार की देर शाम चार लोगों की जान लेने वाले इस बाघ को मार दिया गया। सिंह ने कहा कि विशेषज्ञ निशानेबाज ने इस बाघ को तीन गोली मार कर ढेर कर दिया।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बाघ ने पीलीभीत, बाराबंकी और फैजाबाद जिले में चार लोगों की जान ले ली थी। यह बाघ पीलीभीत के जंगलों से बाहर निकल आया था। वन अधिकारियों के अनुसार पीलीभीत के जंगलों में फिलहाल करीब 35 बाघ हैं। इन बाघों की हिफाजत के विशेष इंतजाम हैं।


Click it and Unblock the Notifications