'श्रीलंका के रास्ते हो सकती है घुसपैठ'

P Chidambaram
नई दिल्ली, 25 फरवरी: देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने में प्रमुख भूमिका निभा रही पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई श्रीलंका के रास्‍ते से दक्षिण भारत में घुसपैठ कर सकती है।

इस बात से आगाह करते हुए गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि सरकार इस खतरे से अवगत है और इससे निपटने के उपाय भी किए गए हैं।

चिदंबरम ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि श्रीलंका के रास्ते घुसपैठ की कोई रिपोर्ट तो नहीं है लेकिन ऐसी आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। चिदंबरम ने कहा कि आईएसआई की पहुंच लंबी है और वह दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में भी पहुंच बना सकता है।

चिदंबरम के मुताबिक श्रीलंका में भारतीय वीजा के लिए किए जाने वाले प्रत्येक आवेदन की गहन जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुंबई हमलों के बाद तमिलनाडु और केरल में तटीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+