भारत-सर्बिया में 'बीपा' समझौता

इस संबंध में दोनों देशों के बीच पुष्टिकरण पत्र (आईआरएल) का हस्तांतरण हुआ। वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव डा अनुप के पुजारी और भारत में सर्बिया के राजदूत वुक जुगिक ने आर्थिक मामले विभाग के प्रधान सलाहकार की उपस्थिति में एक दूसरे को पुष्टिकरण पत्र सौंपे।
भारत अभी तक कुल 75 देशों के साथ बीपा समझौता कर चुका है, जिनमें से 63 समझौतों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और वे लागू चुके हैं। मंगलवार को सर्बिया के साथ 64वां समझौता लागू किया गया। इसमें निवेश के मामले में नेशनल ट्रीटमेंट तथा मोस्ट फेवरेड नेशन का प्रावधान है।


Click it and Unblock the Notifications