पाक को और सबूत देने को तैयार भारत

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली, 25 फरवरी: मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के सिलसिले में जहां पाकिस्‍तान ने और जानकारियों की मांग की है, वहीं भारत ने कहा है कि वो उसी शर्त पर जानकारियां मुहैया करायेगा, कि पाक अपने यहां आतंकी ढांचे को नष्‍ट कर करने की दिशा में और कदम उठाये।

भारत मुंबई हमले में शामिल आतंकवादियों व उनके आकाओं के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिग सहित सभी जरूरी जानकारियां पाकिस्तान को उपलब्ध कराने को तैयार हो गया है।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने सोमवार को विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत शुरू करने का मुद्दा उठाया था।

पाकिस्तान ने मुंबई हमले में पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के इकबालिया बयान की प्रमाणित प्रति और कसाब तथा उसके आकाओं के बीच वार्ता की आडियो रिकार्डिग की मांग की है।

इस पर भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी मीडिया से बातचीत में कहा है कि हम सारी जानकारियां मुहैया कराने को तैयार हैं, बस पाकिस्‍तान आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए और कार्रवाई करे। इस बीच उन्‍होंने संयुक्‍त जांच से एक बार फिर इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि बातचीत का रास्ता तभी खुलेगा, जब इस्लामाबाद मुंबई हमले के मामले में विश्वसनीय व प्रामाणिक कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्‍तानी मीडिया में खबर आयी कि पाक ने भारत के सामने 30 प्रश्‍नों की झड़ी रखी है। इन प्रश्‍नों में कसाब और उसके आकाओं की बातचीत के टेप के विस्तृत ब्योरे और आतंकवादियों के विदेशी संबंधों के किसी सबूत की मांग की गई है। पाकिस्तान ने तिथिवार सीसीटीवी फुटेज की भी मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+