तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन की मांग

राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर एआईएडीएमके के विधायक ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विधायक का कहना है कि मद्रास उच्च न्यायालय में 19 फरवरी को वकीलों व पुलिस के बीच हिंसक टकराव के बाद ऐसा लगता है कि राज्य में संवैधानिक मशीनरी और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
विधायक डी जयकुमार ने सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में एक याचिका दायर की जिस पर मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति पी सथशिवम की खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई करने को कहा है।


Click it and Unblock the Notifications