सीआरपीएफ के डीआईजी के घर सीबीआई का छापा
सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ मध्य जोन के अंतर्गत हुई और होने वाली जवानों की भर्तियों के सिलसिले में सीबीआई को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। इसी सिलसिले में सीबीआई की चार टीमों ने शर्मा के घर छापेमारी की।
सूत्रों के मुताबिक शर्मा के घर से सीबीआई ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद की है। छापेमारी के वक्त शर्मा घर पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल सीबीआई और सीआरपीएफ के अधिकारी इस संबंध मे कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीमों ने घोटाले के संबंध में पहले शहर के पत्रकारपुरम में रहने वाले सीबीआई के हेड कांस्टेबल बी.बी.चौबे के घर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया। चौबे लखनऊ स्थित सीबीआई कार्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
चौबे से पूछताछ के बाद इस कथित भर्ती घोटाले के तार सीआरपीएफ के डीआईजी से जुड़े होने का खुलासा हुआ। इसके बाद सीबीआई ने डीआईजी के घर छापेमारी की।
उल्लखनीय है कि पिछले दो महीने से लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित सीआरपीएफ केंद्र पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें 1,600 जवानों की भर्ती होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications