बांग्लादेश राइफल्स मुख्यालय में मुठभेड़ में 4 घायल (लीड-1)

ढाका, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर)के मुख्यालय के भीतर बुधवार सुबह मुठभेड़ में कम से कम चार नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया की रिपोर्ट में दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है,"गोली लगने से घायल हुए चार लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है"।

बीडीआर मुख्यालय के निकट रहने वाले लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने गोलियां चलने और मोर्टार दागे जाने की आवाजे सुनीं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना को तलब किया गया।

स्थानीय निवासियों और पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि समस्या स्थानीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे बीडीआर और वहां तैनात सैन्य अधिकारियों के बीच शुरू हुई जब सैनिकों ने अपनी कुछ मांगें रखीं।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उन्हें पता चला है कि अर्धसैनिक बल के कर्मियों को निर्देश देने वाले सैन्य अधिकारी एक कमरे थे और सैनिक अपनी मांगें पूरी करने के लिए दबाव डाल रहे थे।

समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक तापों और राइफलों से भी गोलीबारी की खबर है। बीडीआर मुख्यालय के सामने कई नागरिक घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीडीआर परिसर से धूआं उठ रहा है और एक हेलीकाप्टर इमारत पर चक्कर काट रहा है।

बीडीआर मुख्यालय ढाका से 15 किलोमीटर दूर पीलखन्ना में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+