जर्मनी में भारतीयों पर हमले के मामले में 3 दोषी करार
लेपजिग (जर्मनी), 25 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मनी की एक अदालत ने वर्ष 2007 में भारतीय प्रवासियों पर हमलों के मामले में तीन और व्यक्तियों को दोषी करार दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लेपजिग में अभियोजन पक्ष ने बताया कि मंगलवार शाम को ओस्चाट्ज स्थित अदालत ने इस मामले में एक 22 वर्षीय युवक को 20 महीने और 24 वर्षीय युवक को 14 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी दोषी करार दिया गया है जो घटना के वक्त 18 वर्ष का था।
गौरतलब है कि अगस्त 2007 में एक पिज्जा पार्लर में नृत्य कर रहे आठ भारतीय प्रवासियों पर हमला किया था जिसमें इन लोगों को चोटें आईं थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के वक्त पुलिस समय रहते दखल नहीं देती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना पर भारतीय राजदूत ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications